फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में फिर मुठभेड़, दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, कई साथी फरार

Wed, 18 Mar 2020 08:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में फिर से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी बदमाश भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


जानसठ के गांव सालारपुर एवं मेहलकी मार्ग पर मंगलवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि साथी बदमाश भागने में कामयाब हुआ। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगल में कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़: 21 साल के जरायम का खौफनाक अंत, ऐसे बना था हिस्ट्रीशीटर, 1999 में दर्ज हुआ था पहला मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शकील अहमद ने बताया कि घायल बदमाश मकसूदाबाद थाना जानसठ निवासी प्रवेश उर्फ समीर उर्फ टाइगर है। पकड़े गए बदमाश पर हरियाणा में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में लूट, डकैती, चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें