फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, अवैध असलहा बरामद

Tue, 03 Sep 2019 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में लखवाया के पास सोमवार शाम को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश लोकेंद्र को गोली मार दी। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: दनादन एनकाउंटर: 24 घंटे में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोकेंद्र एक लाख की लूट में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विजेंद्र पाल सिंह राणा मौजूद रहे। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी एएन सिंह के अनुसार लोकेंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर 27 अगस्त को पूर्व फौजी से एक लाख लूटे थे। कंकरखेड़ा में एक महिला से जेवर लूटे थे। कंकरखेड़ा से लोकेंद्र पर 25 हजार का इनाम था। लोकेंद्र और टिल्लू शाम होते ही गले में अंगोछा डालकर लूट करने निकल पड़ते थे। दोनों ने कंकरखेड़ा, दौराला, करनाल रोड और टीपीनगर में कई लूट कीं। लोकेंद्र छह माह में लूट की 20 से ज्यादा घटना कर चुका है। पुलिस ने उसके पास से 25200 रुपये, बाइक और तमंचा बरामद किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें