उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक गांव में कक्षा तीन की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में तीन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 15 दिन बाद छात्रा की हालत बिगडने पर पुलिस हरकत में आई और तीनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस व ग्रामीण कई दिनों से पीड़ित परिवार पर फैसला कराने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में कक्षा तीन की छात्रा है। 16 अगस्त को बेटी स्कूल में खेल रही थी। इसी समय कक्षा पांच के तीन छात्र उसे बहला फुसला कर बाथरूम में ले गए और उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने स्कूल की एक शिक्षिका से मामले की शिकायत की तो आरोप है कि शिक्षिका ने उसे चुप रहने के लिए कहा। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की।
यह भी पढ़ें: यूपी: महिला को अगवा कर मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों पर आरोप, पुलिस बोली-मामला संदिग्ध
आरोप है कि पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा व उसके पिता को डरा धमका कर समझौते के कागजों पर अंगूठा लगवा लिया और छात्रा के बयान की वीडियो भी बनाई। छात्रा की धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 15 दिन बाद सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने पर पुलिस हरकत में आई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के निर्देश पर रमाला थाना पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो, आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/