इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और बदमाश लुहारी से जलालाबाद की तरफ भागने लगे। आगे इरशादपुर मार्ग पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। इस पर पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही अंकुश भी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम दिलशाद उर्फ निन्ना निवासी थानाभवन बताया। फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक ने मुजफ्फरनगर से भागे बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/