फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: पैर में गोली लगने के बाद इनामी गिरफ्तार, चिकित्सक से दस लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 14 Jul 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर पुलिस ने खुसरोपुर के जंगल में बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश सादर तीतरो गैंग का सदस्य है। वह सहारनपुर के चिकित्सक से 10 लाख की रंगदारी वसूलने के आरोप में फरार था। सहारनपुर पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। 

विज्ञापन


चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव शनिवार को पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भवानीपुरा-खुसरोपुर के जंगल में बाइक पर दो संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से एक 32 बोर का तमंचा, तीन खोखा, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

वहीं बदमाश से पूछताछ के बाद एसओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कुल्हेड़ी का मोहसिन पुत्र शौकीन है, जो शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर अभी हाल में सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के डॉक्टर से जेल में बंद सादर से फोन कराकर रंगदारी के नाम पर बड़ी रकम वसूलने का आरोप है। उसमें सहारनपुर पुलिस दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो बदमाश फरार थे। उनमें से वांछित मोहसिन चरथावल पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि सादर का भाई बाबर तीतरो मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश के खिलाफ लूटपाट और रंगदारी के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। 2017 के बाद वह सहारनपुर में ही अपराध कर रहा था। सादर तीतरो गैंग चलता है, जो कि राजस्थान की उदयपुर जेल में बंद है। आरोपियों ने चिकित्सक की क्लिनिक पर जाकर जेल में बंद सादर से फोन पर रंगदारी देने का दबाव बनाकर सनसनी फैला दी थी। चिकित्सक से वसूली गई रंगदारी के मामले में सहारनपुर पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। टीम में एसओ सूबे सिंह, हिंडन चौकी प्रभारी संजय त्यागी, सुरेंद्र राव, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल त्यागी आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें