फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बवालियों की पहचान, गुंडा एक्ट की तैयारी

Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईव्ज चौराहे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल करने के आठ आरोपी पुलिस ने चिन्हित कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी हैं। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल और वीडियो फुटेज में बवाल करने के सभी आरोपी कोतवाली के गुदड़ी बाजार के रहने वाले हैं। दो आरोपी मृतक  ओसामा के भाई बताए गए हैं। शनिवार को आईजी रेंज ने एसपी सिटी ओर एसओ कोतवाली को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को गुदड़ी बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी मोहम्मद इकबाल के बेटे ओसामा की हादसे में मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई ओर कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस के डंडे छीनकर आने जाने वालों लोगों पर हमला किया। पुलिस ने 50-60 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश, मारपीट और सड़क जाम करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ कोतवाली विजय गुप्ता ने बताया कि अभी तक बवाल करने के आठ आरोपियों की पहचान हो गई है, ये सभी लोग घर से फरार हैं, इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वीडियो से अन्य बवालियों की पहचान भी की जा रही है। एसओ कोतवाली ने बताया कि जो आठ आरोपी चिन्हित किए गये हैं उनमें मृतक ओसामा का भाई गोलू और बिलाल व चचेरा भाई आड़ा शामिल है। पुलिस ने बताया कि काली शर्ट पहने जो युवक फोटो में तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई पड़ा वह गोलू और पीली शर्ट पहने युवक बिलाल है। जबकि सफेद शर्ट में आड़ा नाम का युवक था।

गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तैयारी शुरू
एसओ कोतवाली विजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 60 लोगों पर जो बवाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था उसमें रविवार को 7 क्रिमनल एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने बताया कि यह गैरजमानती धारा है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। जिसके बाद आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने सीओ से माफी मांगी
मृतक ओसामा के पिता कपड़ा व्यापारी इकबाल ने सीओ कोतवाली रणविजय सिंह से मिलकर कहा कि बेटे की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुके हैं। ऐसे में वह खुद मौके पर भीड़ को समझाने में लगे थे। ओसामा का शव देखकर वह कुछ नहीं समझ पा रहे थे। उनके बेटे ने यदि तोड़फोड़ कराई है तो वह बहुत शर्मिंदा हैं। इसके लिए वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। मृतक के पिता ने यह भी कहा कि उसका घर बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें