फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में विवाद: पूर्व चेयरमैन के भतीजे शहजाद ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 Dec 2019 02:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के कस्बा किठौर में मवाना रोड स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार को विवाद के दौरान परवेज पुत्र आसमोहम्मद नाम के युवक को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार आरोप है कि गोली किठौर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ के भतीजे शहजाद पुत्र मरगूब ने मारी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: युवा किसान ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली, मौत, गांव में गम का माहौल

सीओ किठौर आलोक सिंह ने बताया कि परवेज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। विवाद किस बात पर हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

किठौर में परवेज को गोली पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ के भतीजे शहजाद से लगना बताया गया है। इंस्पेक्टर किठौर ने बताया कि गोली मारी नहीं है, लग गई। लेकिन तमंचा कहां से आया, इसके बारे में इंस्पेक्टर ने जानने का प्रयास नहीं किया। किन परिस्थिति में गोली चली, इसकी भी जांच नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली लगने के दौरान शहजाद और परवेज के अलावा भी कई युवक वहां मौजूद थे। किसी ने पुलिस को बताने की जहमत नहीं उठाईं। आरोपी को बचाने का पुलिस प्रयास कर रही है। इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है।

सीओ किठौर आलोक सिंह के अनुसार शहजाद और परवेज एक तमंचे से खेल रहे थे। इसी दौरान गोली चली। तमंचा कहां से आया, इसकी भी जांच चल रही है। गोली लगने की सूचना पुलिस को क्यों नहीं बताई, इसके बारे में घायल परवेज और उसके परिजनों से पूछा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें