फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ननदोई ने दवा में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार

Mon, 20 May 2024 08:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में ननदोई द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मेरठ में दुष्कर्म का मामला। साकेंतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने ननदोई व ससुराल वालों पर दवा में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल कर हजारों रुपयों की नगदी वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 11 अप्रैल 2020 को उसका निकाह लोहिया नगर की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। बताया कि वह शारीरिक रूप से अनफिट था। यह बात ससुराल के सभी लोग जानते थे। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में ननदोई उस पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता का कहना है कि छह अप्रैल 2023 को जब परिवार के सभी लोग पड़ोस में दावत में गए थे, तब ननदोई ने दवा में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। 

महिला ने बताया कि फोटो व वीडियो पति के एक अन्य रिश्तेदार के पास पहुंच गए। जिसके पास ये वीडियो पहुंचे वह लगातार ब्लैकमेल कर रुपये वसूल रहा है। अब उसने एक लाख रुपये की मांग की है। 

खेत पर काम कर रही महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश
लोहिया थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने गांव के युवकों पर जबरन बंधक बनाकर मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 15 मई 2024 को जब वह जंगल में खेत के पास घास काट रही थी तो इसी दौरान बाइक पर गांव के तीन युवक आए। आरोप है कि उन्होंने लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कुंडल लूट लिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें