फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौरी गांव में बुधवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात

Fri, 15 Jul 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नागौरी गांव में छोटे भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आये। सूचना पर एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंझले भाई ने छोटे भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फलावदा थाना क्षेत्र के नागौरी निवासी संजय राठी (45) पुत्र बल्लम सिंह गाजियाबाद में पारस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मैनेजर के पद पर तैनात था। उसके दो छोटे भाई अरविंद और अजय राठी हैं। संजय अपने गांव नागौरी आया हुआ था। बुधवार रात संजय घर में सो रहा था। इस बीच सबसे छोटे भाई अजय राठी ने गांव के ही अपने साथियों विवेक पुत्र जयचंद और अंकित पुत्र अशोक कुमार के साथ मिलकर संजय पर फावड़े से हमला कर दिया। अपने जेठ पर हमला होता देखकर दूसरे कमरे में मौजूद प्रीति ने शोर मचाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन बचाव में कोई नहीं आया। आरोपी मैनेजर की हत्या करने के बाद फरार हो गये। सूचना पर कार्यवाहक एसओ फलावदा, सीओ मवाना अब्दुल कादिर, एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक एसओ मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के मंझले भाई अरविंद की तहरीर पर अजय राठी, विवेक और अंकित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने बताया कि जांच पड़ताल में मौत का कारण अवैध संबंध और जमीन कब्जाने का सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें