इसके बाद पीड़ित उद्यमी ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा में उन्हें घर छोड़ा गया। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने उद्यमी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता योगेंद्र प्रकाश की अपहरण के बाद की गई थी हत्या
शहर के कोर्ट रोड निवासी अमित प्रकाश की कार का पीछा कर अपहरण की कोशिश संबंधी वारदात ने उनके पूरे परिवार के पुराने जख्म हरे कर दिए हैं। दरअसल, अमित प्रकाश के पिता योगेंद्र प्रकाश बड़े उद्यमी थे, जिनका पूर्व में अपहरण कर लिया गया था। सूत्रों के अनुसार उस समय योगेंद्र प्रकाश को छोड़ने के लिए बदमाशों द्वारा पहली बार ट्रेन से जनपद व आसपास क्षेत्र की सबसे बड़ी फिरौती वसूल की गई थी। फिरौती में पीड़ित परिवार को चलती ट्रेन से नोटों से भरे सूटकेस नरा व मंसूरपुर के बीच चयनित स्थान पर फेंकने थे। मामले में पीड़ित परिवार द्वारा फिरौती तो दे दी गई, लेकिन रकम बदमाशों तक नहीं पहुंची। नतीजतन अपहृत योगेंद्र प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। यही कारण है कि अब अमित प्रकाश के अपहरण के प्रयास संबंधी घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत है। एसएसपी से परिजनों ने सुरक्षा के साथ ही कार्रवाई की भी गुहार लगाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/