फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पड़ोसी की छत पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Fri, 19 Jun 2020 10:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पड़ोसी की छत पर पड़ा मिला। इस मामले में सीओ का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है। वहीं परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


गांव सिसौना निवासी राजन (22 वर्ष) पुत्र विनोद का शव शुक्रवार सुबह पड़ोसी ईश्वर की छत पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि पड़ोसी ईश्वर के बेटे उसे सुबह बुलाकर ले गए थे। वहीं पर उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसकी हत्या कर दी। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: मां की गोली मारकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लेकिन सही वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। बताया गया कि मृतक राजन का पड़ोसी ईश्वर की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह करीब चार बजे वह पड़ोसी की छत पर गया था। वहीं पर युवती के भाइयों ने उसकी गला दबाकर और पीट कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष एक ही अनुसूचित जाति से है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें