फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर मुठभेड़, दबोचे गए पशु चिकित्सक के 2 इनामी हत्यारोपी, हेड कांस्टेबल को लगी गोली

Wed, 16 Jan 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मोरना के पशु चिकित्सक सतीश मलिक की हत्या में वांछित और 15 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को मीरापुर पुलिस ने गंगनहर की पटरी पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश आशु और हेड कांस्टेबल संजय कुमार गोली लगने से घायल हुए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ भोपा और सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली।  

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को मुठभेड़ की जानकारी दी। बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे मीरापुर पुलिस संभलेहड़ा गंगनहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली की कुतुबपुर की ओर से नहर की पटरी पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस कुतुबपुर की ओर गंगनहर की पटरी पर गई। इसी दौरान एक लाल रंग की दो बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोका, तो पुल से कुछ दूर नहर पटरी पर इनमें से एक बदमाश आशु पुत्र इकबाल निवासी चुड़ियाला ने पुलिस पर फायरिंग की। बदमाश की गोली से हेड कांस्टेबल संजय के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश आशु पुत्र इकबाल निवासी चुड़ियाला भी घायल हुआ।

विज्ञापन

उधर, पुलिस ने आशु के साथी आरिफ पुत्र जरीफ निवासी चुड़ियाला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये बदमाश आशु से 315 बोर का तमंचा और आरिफ से एक दोनाली देशी बंदूक बरामद की गई। दोनों से हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए। बदमाशों से बरामद लाल रंग की बाइक को ही बदमाशों ने पशु चिकित्सक की हत्या में प्रयोग किया था। मौके से कई खोखे कारतूस व दो देशी तमंचे भी बरामद किए गए।  

एसएसपी ने बताया कि मोरना के पशु चिकित्सक सतीश मलिक की हत्या में दोनों बदमाश वांछित थे। दोनों बदमाशों पर भोपा थाने से 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। ककराला के मुख्य हत्यारोपी कामिल ने इन दोनों बदमाशों को हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी, सीओ भोपा आरएम शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में मीरापुर इंस्पेक्टर केपी सिंह के साथ एसएसआई जितेंद्र यादव, शीतल शर्मा, सचिन त्यागी, संजय कुमार, धर्मवीर व मोरना इंचार्ज जोगेन्द्र पाल आदि शामिल रहे। एसएसपी ने बताया कि डाक्टर सतीश मलिक हत्याकांड में अभी दो नामजद अभियुक्त फरार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें