फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं मिलने पर नवविवाहिता को मार डाला, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Nov 2019 07:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शायबा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी के दो माह बाद ही ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मारा गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में तीतरो थाने के गांव झाड़वन निवासी मुस्तकीम के पुत्र शोयब का निकाह दो माह पूर्व गांव मानकपुर निवासी शकील की पुत्री 19 वर्षीय शायबा से हुआ था। दस दिन सुसराल में रहने के बाद शायबा अपने घर चली गई थी। शुक्रवार 16 नवंबर को शोयब अपनी पत्नी शायबा को लेकर आया था। मंगलवार की सुबह शायबा अपने कमरे में मृत मिली। बहु के मरने की खबर सुनकर मोहल्ले के लोग घर पर जमा हो गए। किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर मायके वाले भी आ गए।

यह भी पढ़ें: यूपी: पत्नी को बताया बदसूरत, हाथ तोड़कर दिया तीन तलाक, पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया और शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा।

मृतक के भाई अमजद ने थाने पर तहरीर देकर मृतका के पति शोयब, सास खुशनुमा, ससुर मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के पिता शकिल का आरोप था कि उसकी बेटी के साथ ससुराली ज्यादा दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट करते थे। शादी के बाद से ही कार की मांग की जा रही थी जिसे पूरी न कर पाने पर उसकी हत्या कर दी गई। 

कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें