कानपुर में असलहों की होम डिलीवरी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मंगलवार को गिरोह के चार आरोपियों को दबोचकर छह तमंचे बरामद किए। आरोपी एक से दो हजार रुपये में असलहों की डिलीवरी करते थे। असलहा बनाने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
कोतवाली सीओ राजेश पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था। युवक से मिली जानकारी पर हडर्ड चौराहे के पास से कल्याणपुर निवासी इमरान, मोहम्मद जाहिद, इनामुल हक व जुल्फिकार को पकड़कर छह तमंचे बरामद किए गए।