फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व प्रधान के भाई की धारदार हथियार से काटकर हत्या, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बागपत के पुसार गांव में होली के दिन सात लोगों ने पूर्व प्रधान भाग्यवीर के भाई की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी जबकि पूर्व प्रधान समेत नौ लोग घायल हो गए। हमलावर पूर्व प्रधान की लाइसेंसी बंदूक भी लूट ले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के पुसार गांव निवासी पूनम पत्नी बालिंद्र ने बताया कि गुरुवार को शाम साढ़े छह बजे उसके जेठ एवं पूर्व प्रधान भाग्यवीर के बेटे आकाश की गांव के ही अमित पुत्र कृष्णपाल से कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। दोनों अपने-अपने घर चले गए। उसके बाद शाम सवा सात बजे अमित समेत सात लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से मारकाट शुरू कर दी। इसमें पूर्व प्रधान भाग्यवीर, ओमकार, बालिंद्र, धर्मेन्द्र पुत्रगण भोपाल, प्रवेंद्र, शुभम पुत्र बालिंद्र, पूनम पत्नी बालिंद्र, सुनीता, शकुंतला, कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर तमंचों के बल पर पूर्व प्रधान भाग्यवीर की लाइसेंसी बंदूक भी लूट ले गए। 

सूचना पर एएसपी रण विजय सिंह, सीओ रमाला अनुज कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष अजय शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ओमकार (55) को मृत घोषित कर दिया। बालिंद्र व धर्मेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल पूनम ने अमित, कृष्णपाल, अमरीश, रीनू, हरेंद्र, मनीष उर्फ छोटू, सुमित उर्फ प्रिंस के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सभी आरोपी फरार हैं। 

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं लगे। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

घटना का नहीं था अंदेशा
पुसार में ओमकार की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार को शोक संवेदना देने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। झगड़े के बाद दोनों परिवार के युवकों को समझा कर घर भेज दिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें