फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में होली पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, टोपी को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 22 Mar 2019 06:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में होली पर मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने वृद्ध को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। मारपीट में मृतक के परिजन भी घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के गांव बलपुरा निवासी लाखन सिंह का पुत्र धर्मेंद्र हरियाणा में नौकरी करता है। होली पर वो कुछ दिन पहले घर आया था। धर्मेंद्र के अनुसार होली पर वो मथुरा-वृंदावन गया था। वहां से मारवाड़ी टोपी खरीदकर लाया था। 

गुरुवार सुबह गांव के ही आशीष ने उसकी टोपी ले ली थी। दोपहर करीब तीन बजे जब उसने अपनी टोपी वापस मांगी तो इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि आशीष ने अपने साथियों के साथ धर्मेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई मां अपर्णा व 60 वर्षीय पिता लाखन सिंह को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखन सिंह की मौके पर ही मौत

मारपीट में लाखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं धर्मेंद्र और उसकी मां घायल हो गई। होली के दिन हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। 

धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आशीष पुत्र करन सिंह के अलावा करन सिंह व अलवर सिंह पुत्रगण मंगूलाल, धीरज, मुनीश व सुधीर उर्फ छोटे पुत्रगण वृंदावन व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, होली के दिन हुई वृद्ध की हत्या के बाद तनाव का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के बाद लोग सहम गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें