युवक की हत्या के मौके पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के जंगल में आज सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। 32 वर्षीय अमित उर्फ बिट्टू पुत्र ब्रह्मपाल खेत में चारा लेने गया था, जहां बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार युवक अपने खेत में चारा लेने गया था। युवक की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है।
बता दें कि पुलिस अभी यह पता नहीं लगा सकी है कि हत्या किसने की। पुलिस मामले की जांच में हुई जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/