फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

Sat, 24 Dec 2016 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहटा के आजमपुर गांव में बृहस्पतिवार को सरेशाम एक युवक का एलानिया मर्डर हो गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। लोगों ने बताया कि आरोपी की बहन को कमलवीर का साला प्रेम प्रसंग के चलते ले गया। आरोपी ने धमकी दी थी कि वह कमलवीर को नहीं छोडे़गा। कमलवीर एसएसपी से सुरक्षा मांगते रहे और आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


रोहटा क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी कमलवीर उपाध्याय (30) पुत्र सुरेश कासाला विपिन निवासी दांतल जिटौली कंकरखेड़ा अपने जीजा के पास ही रहता था। दोनों पीओपी लगाने का काम करते थे। विपिन का आजमपुर गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। तीन माह पहले दोनों ने घर से जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के भाई राहुल ने कमलवीर और विपिन समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को दे दिया।

पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर युवती को विपिन के सुपुर्द किया गया। कमलवीर जान का खतरा बताकर एक महीने से एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रहा था। वह बार बार कहता था कि युवती का भाई राहुल उसको धमकी देता है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कमलवीर अपने घर से दुकान पर जा रहा था। तभी गली में राहुल और उसके साथ चार युवकों ने कमलवीर को घेर लिया। आरोप है कि राहुल ने कमलवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। चार गोली लगीं, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
कमलवीर की हत्या पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नारेबाजी और हंगामा करते हुए करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। ग्रामीणों की रोहटा थाना पुलिस से हाथापाई भी हुई। मामला तूल पकड़ा तो सीओ सरधना समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

तुम हमारी बेटी को रखोगे
पुलिस ने बताया कि विपिन और युवती अलग-अलग बिरादरी के हैं। दोनों की लव मैरिज से गांव में तनाव था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी राहुल व उसका भाई विकास, चचेरा भाई अंकुर और एक युवक अज्ञात था। उनके हाथों में तमंचे थे और वह कमलवीर के पास पहुंचे। आरोपियों ने गाली देकर कहा कि तुम हमारी बेटी बहनों को रखोगे। इतना कहते ही कमलवीर पर गोलियां बरसा दीं। बाद में आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।

पुलिस गंभीर होती तो बच जाता कमलवीर
गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। रोहटा थाना पुलिस पहुंची तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कमलवीर कई बार रोहटा थाना पुलिस और एसएसपी से मिलकर राहुल से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगा चुका था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस कमलवीर की शिकायत को गंभीरता से लेती तो उसकी हत्या नहीं होती।

भाई देवेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज
कमलवीर के भाई देवेंद्र की तहरीर पर आरोपी राहुल पुत्र कृष्णपाल, विकास पुत्र कृष्णपाल, अंकुर पुत्र सुकरमपाल और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या और राहुल की मां राजेश के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। कमलवीर छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपनी पत्नी सविता तथा तीन बच्चों के साथ आरोपी राहुल के पड़ोस में अकेला रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें