कर्मचारियों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना को चीनी मिल के सरस्वती जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा छुट्टी के दौरान देखा गया। इसके बाद बच्चों द्वारा उक्त मोबाइल को उठाकर लूट के शिकार पीड़ित को सौंपा गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा पीड़ितों को साथ लेकर क्षेत्र में कांबिग भी कराई गई। दिन दहाडे़ लूट की घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी गंगोह अजेय शर्मा द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। सहारनपुर से क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: छात्रा पर युवतियों ने बोला हमला, पहले नीचे गिराकर खूब पीटा, फिर की लूटपाट, तस्वीरें
वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व कर्मचारी द्वारा ऑफिस से बैंक पैदल ही रुपये लेकर जाना व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चार बदमाशों द्वारा लूट करना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, देर शाम एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/