फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में शोहदों का आतंक, मनचले से भिड़ गई साहसी बिटिया, सांप्रदायिक तनाव

Thu, 06 Jun 2019 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैंट में छेड़छाड़ के बाद आरोपी युवक से भिड़ती युवती और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में आधी आबादी पर शोहदों का खतरा बना है। एंटी रोमियो स्क्वॉयड गायब है। बुधवार को बेटियों से बदसलूकी करने वालों और शोहदों का आतंक रहा। ईद-उल-फितर पर भी पुलिस द्वारा सुरक्षा के दावे शोहदों के सामने बौने पड़ गए। लिसाड़ी गेट में युवती से छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। कंपनी बाग और शॉप्रिक्स मॉल के सामने युवतियों से छेड़छाड़ की गई। दो जगह लोगों ने मनचलों को पीटकर पुलिस को सौंपा। 

विज्ञापन


घटना 1 : शोहदे से भिड़ गई साहसी बिटिया
कंकरखेड़ा निवासी रिटायर्ड सूबेदार की बेटी अमरोहा में जॉब करती है। बुधवार मध्याह्न 3:45 बजे वह मुजफ्फरनगर से कंपनी बाग पर रोडवेज बस से उतरी थी। बेटी ने पिता को फोन करके कंपनी बाग के गेट नंबर-2 के सामने बुलाया था। पिता के इंतजार में बेटी बेंच पर बैठी थी। इस दौरान बाइक पर एक सिख युवक वहां पहुंचा। जिसने युवती पर तेज गर्मी होने का कमेंट किया। युवती ने आपत्ति की तो युवक हद पार करने लगा। छेड़खानी होने पर युवती आरोपी से भिड़ गई और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इस पर उसने युवती को थप्पड़ मार दिया। चाबी नहीं छोड़ी तो हाथ में दांतों से काट लिया। लेकिन साहसी बेटी फिर भी अड़ी रही। इस दुस्साहसिक वारदात को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी को घेरकर जमकर पीटा। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी गगन निवासी छोटा बाजार लालकुर्ती को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।  

घटना 2 : युवतियों को खींचने पर भड़के लोग  
दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में आधा दर्जन युवतियां शापिंग करने परिजनों के साथ आई थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे मॉल के बाहर युवतियां टेंपो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान ईद पर बाइक से स्टंटबाजी करते दूसरे समुदाय के एक दर्जन युवक वहां पर पहुंचे। युवकों ने युवतियों पर पहले कमेंट किया और फिर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवक अभद्रता पर उतर आए। एक युवक ने युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग उस ओर दौड़े तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने युवतियों से लिखित में शिकायत देने को कहा। लेकिन वह काफी डरी हुई थीं। देर रात युवतियों के परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना 3 : मेले में छेड़खानी
भावनपुर थाने के स्याल गांव में माता का दरबार सजाने के साथ मेला भी लगाया जाता है। बुधवार को भावनपुर निवासी अंकित पुत्र योगेंद्र और कौशिंद्र मेला देखने गए थे। आरोप है कि गांव खोंजापुर निवासी कुछ युवक मेले में महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे। दोनों युवकों ने विरोध किया तो आधा दर्जन युवकों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। घायल अंकित ने चार नामजद और अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। खोंजापुर के प्रधान भी ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसओ भावनपुर विनय मलिक ने बताया कि पूर्व में भी दोनों गांवों के युवकों का विवाद हो चुका है। इसका लोगों ने समझौता करा दिया था। 

घटना 4 : लिसाड़ी गांव में छेड़खानी पर सांप्रदायिक तनाव 
लिसाड़ी गांव की एक युवती बुधवार शाम अपने पिता के साथ दिल्ली से आ रही थी। नूर नगर हॉल्ट पर वह गन्ने का रस पीने लगी। इस दौरान दूसरे समुदाय के छह-सात युवकों ने युवती से छेड़छाड़ कर अश्लील कमेंट कर दिया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने गालीगलौज कर दी। इस दौरान युवती के पिता ने विरोध किया। जिस पर आरोपी युवकों ने दुस्साहस दिखाकर ठेले से गन्ने उठाकर युवती को पीटना शुरू कर दिया। युवती के पिता ने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की। इस बीच युवती के पिता ने गांव में फोन कर दिया। जिसके बाद लिसाड़ी गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी पर दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने जल्द पहुंचकर स्थिति को संभाला। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि दो आरोपी आस मोहम्मद निवासी आमिर गार्डन और नौशाद निवासी खुशहालनगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें