फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा थाने के पास व्यापारी के घर डाका

Mon, 25 Apr 2016 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
पीड़ितों से जानकारी लेते मौके पर पहुंचे एसपी देहात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाने से चंद कदमों की दूरी पर रविवार शाम बदमाशों ने खरखौदा में किराना व्यापारी के घर लाखों रुपये की डकै ती को अंजाम दे डाला। परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बदमाश एक लाख रुपये और लाखों रुपये की ज्वैलरी समेटकर फरार हो गए। एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


मूलरूप से आड़ गांव निवासी सुनील पुत्र राजेंद्र खरखौदा में कौल रोड पर किराना स्टोर चलाते हैं। व्यापारी का दुकान के पास में ही गली में मकान है। सोमवार रात करीब आठ बजे व्यापारी की पत्नी कोमल अपनी बेटियों भावना व सोनाली के साथ घर पर थी। इस बीच पांच बदमाश मकान में घुस आए। बदमाशों ने कोमल और दोनों बेटियों को तमंचे के बल पर एक कमरे में बंधक बना लिया।

सेफ में रखे हैं10 लाख रुपये
 बदमाशों ने कोमल को धमकाते हुए कहा कि सेफ में दस लाख रुपये रखे हैं। या तो सेफ की चाबी दे दो, नहीं तो वह दोनों बेटियों को गोली मार देंगे। एक बदमाशों ने कोमल पर जैसे ही तमंचा ताना तो उसने सेफ की चाबी दे दी। जिसके बाद बदमाशों ने सेफ में रखे एक लाख रुपये, सोने व चांदी के जेवरात कब्जे में ले लिये। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी के भी जेवरात उतरवा लिये। 
विज्ञापन


व्यापारी भी बना बंधक
वारदात के दौरान व्यापारी सुनील अपने घर पहुंचा तो घर के बाहर एक बदमाश को खड़ा देखकर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन उसने क ोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद व्यापारी अपने मकान में घुसा तो पीछे से आए बदमाश ने सुनील को तमंचे के बल पर काबू कर लिया। सुनील ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने पत्नी और दोनों बच्चों के सामने ही मारपीट कर दी। 

मोबाइल फोन तोड़कर भागे
कैश और ज्वैलरी कब्जे में करने के बाद बदमाश व्यापारी और उसकी पत्नी का मोबाइल फोन तोड़कर कौल रोड की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई।

हाथ न आए बदमाश
डकैती की सूचना पर एसओ खरखौदा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने वायरलेस सेट से बदमाशों की सूचना फ्लैश कर दी। जिस पर मुंडाली पुलिस ने कार सवार चार युवकों को रुकवा लिया। लेकिन सुनील ने कार सवारों के घटना में होने से इंकार कर दिया। एसपी देहात डॉ. प्रवीण रंजन ने व्यापारी के घर पहुंचकर पूछताछ की।
n व्यापारियों में आक्रोश: दिन छिपते ही डकैती की घटना को लेकर खरखौदा के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने एसपी देहात से कहा कि यदि थाने से 150 मीटर की दूरी पर भी डकैती पड़ जाए तो फिर कौन सुरक्षित रहेगा। एसओ विंध्याचल तिवारी का कहना है कि बदमाश आसपास के भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें