फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: फ्लाईओवर के पास मिला महिला का शव, हत्या का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 May 2020 05:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा-रोहटा फ्लाईओवर के पास एक महिला का शव मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या हुई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह रोहटा फ्लाईओवर के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला के दाहिने हाथ पर आदेश वाइफ ऑफ सुमन लिखा हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिसकर्मियों ने पीपीई किट पहनकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 
 
यह भी पढ़ें: हृदय विदारक था हादसे का मंजर: खून से सनी चप्पलें, बिस्किट और पाॅलिथिन से झांकती पूड़ियां कह रही थीं मौत की दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई, उसके बाद शव यहां पर लाकर फेंका गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों की पुष्टि होगी। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। आसपास के थानों में भी सूचना भिजवा दी गई कि अगर कोई महिला लापता है तो थाना कंकरखेड़ा में संपर्क करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें