प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते एसपी सिटी रणविजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ की दौराला पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच तमंचे और करीब 40 से अधिक अदबने तमंचे का सामान, ड्रिल मशीन और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर, शामली और अन्य जिलों से ऑन डिमांड यह तमंचे बनाए जा रहे थे।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ दौराला जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपी इरफान निवासी कैली थाना दौराला, दीपक निवासी टांडा थाना दौराला,और शैल कुमार निवासी कुंडली थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर हैं।