एक परिवार की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गई। यहां हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के भाई को गोली लग गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मामला यूपी में मेरठ शहर का है। यहां देर रात बारात चढ़त के दौरान एक युवक के माथे पर गोली लग गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये है पूरा मामला-
थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव किनागर में रविवार देर रात बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का चचेरा भाई महानंद उर्फ भोलू (23 वर्ष) पुत्र राजसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अपने परिवार के साथ यहां अपनी कजिन बहन की शादी में आया हुआ था। जबकि घायल युवक का परिवार न्यू लालपुर शाहदरा दिल्ली में रहता है। बताया गया कि गोली चलाने वाला शख्स भी दुल्हन पक्ष का ही है। जिसकी वजह से कोई विवाद नहीं हुआ।