फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने 21 किलो चरस के साथ तीन सौदागर दबोचे, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

Thu, 14 Nov 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी ने खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस ने 21 किलो चरस के साथ तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। इन नशे के सौदागरों का नेटवर्क उड़ीसा, संभल (मुरादाबाद) व पंजाब में फैला है। पुलिस संभल निवासी सरगना की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि फिरोज निवासी विजय नगर बड़ौत (हाल पता ऊंचा सद्दीकनगर मेरठ), पंकज उर्फ पेंटर निवासी किशनपुरा टीपीनगर मेरठ व शहजाद निवासी नूरनगर ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। 

फिरोज ने पूछताछ में बताया कि टीपीनगर में सोनू नाम के एक युवक को वह दो किलो चरस देने आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने फिरोज की निशानदेही पर पंकज और शहजाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश, छह आरोपी दबोचे, 14 लाख की कीमत का गांजा बरामद 

विज्ञापन

फिरोज ने बताया कि बड़ौत में उड़ीसा, संभल और पंजाब से चरस आती है। बड़ौत में कुछ दिनों पहले ही कैंटर भरकर चरस लाई गई थी। जहां से उसने खरीदी थी। उसके बाद बड़ौत और मेरठ में कई जगहों पर वह चरस सप्लाई करता है। संभल निवासी सप्लायर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चरस की सप्लाई करता है। 

युवाओं में जहर घोल रही चरस 
एसपी सिटी ने बताया कि यह चरस युवाओं के शरीर में जहर घोल रही है। पूछताछ में सामने आया कि कई जगह ठेलों पर भी चरस बेची जा रही है। कई युवा इसके नशे में जकड़ चुके हैं। चरस सप्लाई करने व बेचने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें