महिला अपराध के प्रति सरकार गंभीर है। इसके बावजूद पुलिस लापरवाही करती है। मेरठ में दौराला पुलिस का खेल एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा है। सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में दौराला पुलिस ने 16 दिन में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित परिवार ने एसपी क्राइम से गुहार लगाई कि इस मामले की दोबारा से जांच कराई जाए।
मामला दौराला थानाक्षेत्र का है। तीन जनवरी को तीन युवकों ने एक युवती से दुष्कर्म की वारदात की थी। युवती की शिकायत पर अंकित, अरुण और रवि के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी जांच दरोगा राजकुमार सिंह को सौंपी गई। पीड़िता के परिजनों ने एसपी क्राइम को बताया कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी जबकि पीड़िता कोर्ट में दर्ज कराए बयान में मुकदमे का समर्थन कर चुकी है। सामूहिक दुष्कर्म के केस में महज 16 दिन में एफआर लगना सुनकर एसपी क्राइम भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: औने-पौने दाम में नीलाम हुई डायल 100, सवालों के घेरे में यूपी पुलिस, एडीजी बोले- होगी जांच
एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर दौराला से मामले की जानकारी ली। एसपी क्राइम ने बताया कि युवती के परिजनों का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। युवती के परिजनों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। क्रास मुकदमा दर्ज कराने के लिए युवती से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जांच में मामला झूठा पाया गया। हालांकि युवती के परिजनों की शिकायत पर जांच की जाएगी।
नहीं दर्ज हुए बयान, छात्रा बोली तबीयत ठीक नहीं
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा के बृहस्पतिवार को भी बयान दर्ज नहीं हो सके। सदर बाजार थाना पुलिस गढ़ में छात्रा के घर बयान दर्ज करने गई थी। लेकिन छात्रा ने कह दिया कि अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है। शुक्रवार को फिर पुलिस बयान दर्ज करने जाएगी। गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक युवती सीसीएसयू की छात्रा है। आरोप है कि 13 फरवरी को मेरठ से गढ़ लौटते समय छात्रा के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। छात्रा के पिता ने गढ़ थाने में प्रियांश निवासी स्याना बुलंदशहर, आकाश, सुमित और सोनी निवासी हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा के पिता की शिकायत पर आईजी ने विवेचना मेरठ ट्रांसफर की थी। सदर बाजार पुलिस केस की विवेचना कर रही है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि बयान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/