फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, एक कारबाईन समेत तमंचा बरामद

Wed, 27 Mar 2019 05:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदमाशों के पास से कारबाइन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध कारबाईन, 15 कारतूस व एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार चुनाव के मददेनजर पुलिस टीम मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी कि इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दोपहिया रोड पर दो संदिग्ध लोग हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में की पहचान जॉनी पॉल पुत्र मुन्ना लाल निवासी प्रेम नगर कंकरखेड़ा है और संजीव पुत्र सुरेन्द्र निवासी आदर्श नगर थाना बिनौली बागपत है। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के पास से एक अवैध कारबाईन, 15 कारतूस व एक तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में जॉनी ने बताया कि कारबाईन उसने संजीव के माध्यम से खरीदी है। जिसमें उसने 30 हजार रुपए एडवांस भी दे दिए हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार जॉनी ने बताया कि वह मण्पप्पुरम गोल्ड फाईनेंस कंपनी में पिछले दिनों हुई करोड़ों रुपए की सोने की लूट में जेल जाने वाले आरोपी हेमंत का पार्टनर है। दोनों का पार्टनरशिप में नेशनल हाईवे पर ए स्टार व यू बॉय के नाम से होटल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें