थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रेमजाल में फंसा कर अपने दोस्त के सामने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजा है।
15 वर्षीय किशोरी का कस्बे के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से पिछले कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि प्रेमी ने अपने एक मित्र के सामने प्रेमिका के साथ बीते दिनों दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें प्रेमी ने अपने मित्र द्वारा पूरे प्रकरण की वीडियो बनवाई थी। बताया गया कि प्रेमी का प्रेमिका के घर भी बहुत दिनों से आना जाना था।
सूत्रों की मानें तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर उसके गांव तक छोड़ने के लिए भी जाता था। बाद में प्रेमी ने दुष्कर्म की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर पीड़ित प्रेमिका के परिजनों ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है।
पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की पुलिस को विस्तृत जानकारी दी। बाद में पीड़िता ने अपने प्रेमी सहित दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पीड़ित किशोरी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी फुरकान व कलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- अरविंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर औरंगाबाद