एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में विशाल ने पुलिस को बताया कि मई 2018 में फुगाना थाना क्षेत्र के लाख गांव में विनय मलिक की हत्या कर दी गई थी, इस हत्या में विशाल पुत्र देवेंद्र जेल गया था। जो इस समय जमानत पर रिहा चल रहा था।
यह भी पढ़ें: बर्थडे पर आने का था वादा... अधूरा रह गया बेटी 'तमन्ना' का सपना, फूट फूटकर रोईं पत्नी, देखिए तस्वीरें
वहीं पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि किशोरपुर गांव निवासी शिक्षक बृजेश के कहने पर ही पूर्व में लाख गांव निवासी विनय की हत्या की गई थी। अब शिक्षक के कहने पर ही मैंने पूरी प्लानिंग की है। जिससे दूसरे पक्ष को हत्या में फंसाया जा सके। पूर्व में विनय मलिक की हत्या के मामले में समझौता हो सके। आरोपी ने क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहा भी आरोपी विशाल से बरामद कर लिया है। जिसके खिलाफ हस्तिनापुर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/