फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दबोचे चार बदमाश

Tue, 01 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी एसटीएफ अनित कुमार और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव की टीम ने वेस्ट यूपी में माल से लदे ट्रक लूटने वाले गिरोह के चार बदमाश दबोचे हैं।  
विज्ञापन


इस अंतर्राज्यीय गिरोह पर कार्रवाई के संबंध में मुंबई पुलिस ने मेरठ एसटीएफ यूनिट को बताया था कि इस गैंग के नवीं मुंबई से कुछ बदमाश वांछित चल रहे हैं। जिसमें फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव निवासी हाजी परवेज पुत्र इरशाद की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा गया था।

जिस पर एसटीएफ ने बागपत अड्डा के पास अशरफ खान पुत्र हसमत निवासी भवानीपुर थाना सहसवान जिला बदायूं, विशेष कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मुनीमपुर बैसपुर थाना अमरोहा, शाह आलम उर्फ शाहरुख पुत्र मोहम्मद आलम निवासी अमनपुर जिला बदायूं और साबिर पुत्र अय्यूब निवासी सरावा थाना हापुड़ देहात को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पांच मोबाइल और 16 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बदमाशों ने बताया कि वह हाजी परवेज के साथ मिलकर ट्रकों से लदे माल को लूटकर अपने ड्राइवर एवं क्लीनरों के सहयोग से बेच देते थे। हाजी परवेज ही बाजार में माल बिकवाता था।
विज्ञापन


यह गिरोह बादाम, काजू, गर्म मसाले, चाय पत्ती, रेडीमेड कपड़ों से भरे ट्रकों को लूटते थे। कस्टम की सील लगे माल में से आधा माल गायब करने साथ ट्रक भी लूटते थे। इसके अलावा यह गिरोह गौतमबुद्घ नगर, गाजियाबाद और मेरठ में भी माल को निशाना बना चुके हैं।

प्रमुख वारदात
- अप्रैल 2015 : कासना, नोएडा से दादरी जा रहे 36 ड्रम मैंथॉलके लूटे गए
- अक्टूबर 2015 : गुुजरात से मुंबई आते कपड़े के ट्रक से 35 बड़े बंडल लूटे
- अक्टूबर 2015 : मुंबई से एक्सपोर्ट के लिए जाते माल से 80 कुंतल माल मुरादाबाद में बेचा
- नवंबर 2015 : मुंबई से चाइना एक्सपोर्ट के लिए जाते माल में से 65 लाख का माल बेचा
- दिसंबर 2015 : मुंबई से मसालों से भरे ट्रक में से 50 कुंतल जीरा व मसालों को नोएडा में बेचा
- जनवरी 2016 : अहमदाबाद से मुंबई जा रहा 70 कुंतल धागे को जेवर टप्पल के पास बेचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें