फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जन्मदिन में बुलाकर ठगा: युवकों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई, खाते में ट्रांसफर कराए ढाई लाख रुपये और फिर...

Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मां के जन्मदिन पर बुलाकर दो युवकों को बंधक बना लिया। फिर दोनों की जमकर पिटाई की और खाते में करीब ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करा लिये। जानिए इसके बाद युवकों के साथ क्या किया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन साहिबाबाद निवासी युवक ने कंकरखेड़ा के सैनिक विहार निवासी एक युवती पर अपनी मां के जन्मदिन के बहाने बुलाकर बंधक बनाने और जबरन खाते में रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने सोमवार को तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


साहिबाबाद निवासी हरिदास ने बताया कि 27 जुलाई को कंकरखेड़ा के सैनिक विहार निवासी युवती ने उसे फोन कर अपनी मां का जन्मदिन होने की जानकारी दी। वह पहले से युवती को जानता था। युवती ने हरिदास को जन्मदिन पर बुलाया, जिस पर वह अपने दोस्त किरण कुमार के साथ युवती के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कई युवकों ने दोनों को बंधक बनाया। युवकों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की और खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया। इस पर पीड़ित ने परिजनों को फोन कर दो लाख रुपये एक युवक के खाते में व 64 हजार रुपये युवती के खाते में ट्रांसफर कराने के लिए कहा। 

हरिदास ने बताया कि आरोपियों ने उनकी घड़ी, सोने की चेन, मोबाइल व बाइक भी छीन ली और अगले दिन जान से मारने की धमकी देते हुए सुनसान रास्ते पर फेंक दिया। किसी तरह दोनों दोस्त अपने घर पहुंचे।  
विज्ञापन


इसके बाद हरिदास सोमवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और तहरीर दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें