फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने सिखाया अपराध का पाठ, बेटे ने मां को ही उतार दिया मौत के घाट, खौफनाक है वारदात

Fri, 19 Jun 2020 03:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • शिक्षक ने सिखाया अपराध का पाठ, बेटे ने मां को ही उतार दिया मौत के घाट
  • गांव में चर्चा, शिक्षक बृजेश में ऐसा क्या दिखा जो मां को मार डाला 
  • पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी विशाल
विज्ञापन
युवक ने गोली मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवक ने पुलिस को यह बयान देकर सनसनी फैला दी कि उसकी मां की हत्या की प्लानिंग उसके शिक्षक रहे बृजेश ने बनाई थी। अगली स्लाइड में जानिए आखिर प्लानिंग बनाकर कैसे वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

प्लानिंग थी कि पहली हत्या में क्रॉस केस बनाने के लिए किसी की हत्या कर दी जाए तो वह जेल से बाहर आ सकता है। लेकिन बृजेश का मोहरा बन चुके विशाल ने अपनी ही मां की हत्या कर डाली। वहीं, गांव में चर्चा है कि विशाल को बृजेश में ऐसा क्या दिखा जो अपनी मां को ही मार डाला।

पुलिस के अनुसार गांव किशोरपुर का विशाल पुत्र देवेंद्र स्कूल में शिक्षक के संपर्क में आने पर ही अपराधी बन गया। करीब पांच वर्ष पूर्व मखदूमपुर किशोरपुर गांव के बीच में स्थित एक भूमि पर मखदूमपुर निवासी बृजेश और विनय मलिक पुत्र सुमेर सिंह गांव लाख थाना फुगाना शामली ने पार्टनरशिप में निजी स्कूल बनाया था। जिसमें दोनों शिक्षक बनकर गांव के बच्चों को पढ़ाते थे। आरोप है कि कुछ दिनों बाद विनय मलिक मखदूमपुर निवासी एक युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था और अपने पैतृक गांव लाख फुगाना में जाकर उसने शादी कर ली थी। 

पुलिस के अनुसार उसके पार्टनर बृजेश ने इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए विनय मलिक के खिलाफ एक प्लान तैयार किया। उस समय विशाल बृजेश शर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने आता था। आरोप है कि बृजेश ने करीब दो साल पहले विशाल को अपने जाल में फंसा लिया। कहा कि चलो हम विनय मलिक के यहां जाकर युवती को वापस लाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद विशाल को अपने साथ विनय मलिक के यहां ले गया। जहां उसी रात विनय मलिक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बृजेश के साथ-साथ विशाल को भी संदिग्ध मानते हुए मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। जहां से दिसंबर 2019 में विशाल जेल से बाहर आ गया और किशोरपुर गांव में आकर रहने लगा।

यह भी पढ़ें: मुझे कोरोना है... कोई भी छूना मत, बेबस नजर आए पुलिस अफसर, जमकर ड्रामा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों बाद ही विशाल बृजेश शर्मा से मिलने जेल पहुंचा, जहां पर उसने बृजेश शर्मा के कहे अनुसार प्लान तैयार किया। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पूछताछ में विशाल ने बताया कि बृजेश शर्मा से मुलाकात होने के बाद उसने बताया कि अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने से विनय मलिक के परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर क्रॉस केस करने पर उसे जेल से बाहर निकाला जा सकता है। 

शिक्षक बृजेश के कहे अनुसार विशाल ने अपनी मां की बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र में यही चर्चा रही कि आखिर विशाल को शिक्षक बृजेश में ऐसा क्या दिखा या उसे किस बात का लालच दिया गया, जो उसने उसके कहने पर अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को गुमराह करता रहा हत्यारोपी विशाल
किशोरपुर में बबली (50) पत्नी देवेंद्र की गोली मारकर हत्या करने की खबर जब गांव में फैली तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना था कि विधवा महिला का तो किसी से कोई लेना देना नहीं था। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ यूएन मिश्र एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि गांव में रंजिश चल रही है। इसके चलते बबली की हत्या की गई है। लेकिन जब पुलिस अधिकारियों ने बबली के पुत्र विशाल से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। जिससे उस पर शक गहरा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी मां की हत्या करना कबूल किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें