फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर देने में लेटलतीफी पर सेल्समैन की हत्या

Sat, 13 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके बांबे बाजार स्थित मॉडल शॉप में शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात हो गई। बियर देने में महज आधा मिनट की देरी होने पर हुए विवाद में सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कस्बा बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के कमरूद्दीन नगर मोहल्ला निवासी पंकज उर्फ आजाद (27) पुत्र नरेश सदर बाजार थाना क्षेत्र में हनुमान चौक के पास स्थित मॉडल शॉप में सेल्समैन था। शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे वह मॉडल शॉप में बैठा मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। उसके साथ संभल निवासी संजय और बदायूं निवासी ब्रह्म प्रकाश सेल्समैन भी बैठे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोग आए। जिनमें से दो युवक मॉडल शॉप पर पहुंचे और पंकज से बियर मांगी।

मोबाइल फोन पर बात करने के चलते पंकज को बियर देने में महज आधा मिनट की ही देरी हुई। जिस पर दोनों युवक भड़क गए। तुरंत बियर न देने को लेकर उनकी पंकज से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद युवक धमकी देते हुए वहां से चले गए। करीब 15 मिनट बाद वह दोनों युवक फिर से मॉडल शॉप पर पहुंचे। जिनमें से एक युवक ने पिस्टल से पंकज के गले में गोली उतार दी। गोली चलने पर वहां मौजूद अन्य दोनों सेल्समैन भी घबरा गए और नीचे छिप गए।
विज्ञापन


हत्यारे हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस खून से लथपथ पंकज को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी सिटी ओपी सिंह, एएसपी सिद्धार्थ भी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से पिस्टल के दो खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें