फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर गंगा में फेंक दी लाश

Thu, 14 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली के अपह्त छात्र शुभम का शव पुलिस ने मकदूमपुर के निकट गंगा से बरामद कर लिया। पुरानी रंजिश में छात्र की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंक दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्र का बस्ता और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के गांव चांद समद गांव निवासी शुभम फलावदा कसबे के निकट गांव पिलौना स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था । आठ जनवरी को शुभम फलावदा में साइकिल खड़ी करने के बाद पिलौना के लिए चला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। वह शाम को घर भी नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छात्र का चार दिन तक कोई सुराग नहीं लगा। नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे में शुभम गांव के ही दो युवकों के साथ दिखाई दिया।

फुटेज के आधार पर मंगलवार को छात्र के चाचा ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र सतबीर और आकाश पुत्र अजब सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने शुभम की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपियों की निशानदेही पर गंगा से शुभम का शव बरामद किया। मृतक का बस्ता और कपड़े झुनझुनी नहर से बरामद हुए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पहले शुभम को शराब पिलाई और उसके बाद उसके ही कपड़ों से शुभम का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
शुभम के अपहरण और हत्या का राज नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुला। शुभम को तलाश रहे परिजन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे थे। पुलिस के हाथ भी खाली थी। इस बीच परिजनों ने फलावदा में पेट्रोल पंप के पास नगर पंचायत द्वारा लगवाए गए कैमरे की फुटेज देखी। वारदात के दिन शुभम एक जाइलो कार में गांव के ही दो युवकों के साथ सवार होेते देखा गया। इस पर अंदेशा जताते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी। सख्ती होते ही आरोपी टूट गए और अपहरण और हत्या की वारदात का खुलासा किया। मृतक के चाचा प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपियों ने कार में दी थी लिफ्ट
पिलौना स्थित स्कूल पहुंचने के लिए छात्र शुभम चांद समद से फलावदा तक साइकिल पर सवार होकर जाता था। यहां साइकिल खड़ी कर वह बस में सवार होकर स्कूल जाता था। वारदात के दिन आरोपियों ने छात्र को पेट्रोल पंप से कार में बैठाया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें