फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में महिला की हत्या

Sun, 27 Dec 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम में शनिवार आधी रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे के मकान पर आधा दर्जन युवकों ने गोलियां बरसा दीं। इसमें पूर्व जिपं सदस्य की पुत्रवधू की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हमले की वजह चुनावी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन


इंचौली थानाक्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी ब्रजवीर सिंह उर्फ मुन्नू का बेटा प्रशांत पल्लवपुरम फेज-2 में रहता है। ब्रजवीर गांव का पूर्व प्रधान है और उनकी पत्नी पूनम चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। रात करीब 10:45 बजे आधा दर्जन युवक घर पर पहुंचे और मुन्नू को बुलाया। दरवाजा खोलते युवकों ने पहले गाली-गलौज और फिर गोलियां बरसा दीं। तभी प्रशांत के आगे उसकी पत्नी भावना (26) आ गई। फायरिंग में गोली लगने से भावना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, प्रशांत मारपीट में घायल हो गया। उसे भी एक गोली लगी है।

उधर, हमलावर हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी डीसी दूबे, एसपी सिटी ओमप्रकाश और सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रशांत का पिता ब्रजवीर सिंह उर्फ मुन्नू जेल में बंद है। उस पर दौराला गन्ना समिति चुनाव के दौरान एक युवक की हत्या का आरोप है। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों में समझौते का प्रयास चल रहा है। इसके अलावा भी गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर भी दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस इस हमले की पीछे चुनावी रंजिश मानकर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें