यूपी के मेरठ शहर में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम को एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने मण्णपुरम फाइनेंस कंपनी से करीब पांच करोड़ से अधिक कीमत का 15 किलो सोना लूट लिया है। विरोध करने पर बदमाशों ने कंपनी के मैनेजर के सिर पर पिस्टल मारकर घायल कर दिया। लूट के बाद बदमाश एक युवक से बाइक छीनकर फरार हो गए, जबकि अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए।
सूचना पर आईजी रामकुमार वर्मा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना बेगमपुल से सटे बेगमब्रिज रोड पर आपका बाजार में हुई। बाजार की दूसरी मंजिल पर मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। शाम छह बजे दो बदमाश फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंचे। घंटी बजाने पर कर्मचारी सोनिया ने दरवाजा खोला। दोनों बदमाशों ने सोनिया और दूसरी स्टाफ कर्मचारी साक्षी को बंधक बनाकर मैनेजर सचिन तोमर की कनपटी पर पिस्टल तान दी।