फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! मेरठ में पांच साल के मासूम से कुकर्म, सांप्रदायिक तनाव

Sun, 03 Feb 2019 11:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में पांच साल के मासूम से कुकर्म की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी आरिफ पुत्र अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा दो दिन पूर्व घर के बाहर ही खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही आरिफ उसे बहला फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। धमकी भी दी कि यदि किसी को बताया कि वह उसे जान से मार देगा। बच्चे ने घर पहुंचकर परिजनों को इसके बारे में बताया तो वह आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

वहीं इसकी सूचना गांव में फैली तो सांप्रदायिक माहौल बन गया। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा पीएसी के साथ गांव में पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान आरोपी गांव से फरार हो गया। 

इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें