फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद मामला: मुठभेड़ में दबोचा गया मां-बेटी का हत्यारा शमशाद, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

Thu, 23 Jul 2020 11:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल शमशाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मां-बेटी की हत्या करने के बाद पुलिस कस्टडी से भागने वाले आरोपी शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा है। हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
परतापुर में दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक ने एक महिला से पहले धर्म छिपाकर दोस्ती की और फिर दुष्कर्म के बाद शादी कर ली। इसका भेद खुलने पर आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बेडरूम में ही गड्ढा खोदकर दबा दिए। 115 दिनों बाद बुधवार को पुलिस ने फर्श तुड़वाकर दोनों के कंकाल बरामद किए। 

पुलिस के अनुसार बिहार निवासी शमशाद भूडबराल नई बस्ती में प्रिया और उसकी बेटी कशिश के साथ रहता था। करीब पांच साल पहले शमशाद ने खुद को अमित गुर्जर बताकर प्रिया से दोस्ती की थी। 28 मार्च 2020 को शमशाद ने अपने साले के साथ मिलकर मां-बेटी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रिया की मोदीनगर निवासी सहेली चंचल पर मां-बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव जिहाद: मां-बेटी की हत्या मामले में सबसे बड़ा सवाल, आखिर शमशाद का असली चेहरा क्या?
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में चंचल के शक जताने पर पुलिस ने शमशाद से सख्ती से पूछताछ की तो बुधवार तड़के शमशाद ने दोनों की हत्या करना कबूल किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के कंकाल बरामद किए। पुलिस ने भूडबराल स्थित शमशाद का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी शमशाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें