फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी ने कराई नईम की हत्या, प्रेमी ने शराब पिलाकर दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 30 Jan 2019 10:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव अजराड़ा में हुई नईम की हत्या में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर और सीओ किठौर आलोक सिंह के निर्देश पर मुंडाली पुलिस ने नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। सीओ किठौर आलोक सिंह एवं एसओ मुंडाली रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को गांव अजराड़ा में गांव के पास ही यामीस के गेहूं के खेत में एक शव मिला था जिसकी पहचान नईम पुत्र शमशाद निवासी अजराड़ा के रूप में शिनाख्त हुई थी। जिसमें मृतक नईम के भाई ने गांव के ही इमरान को नामजद किया गया था। पुलिस ने इमरान पुत्र रईस निवासी अजराड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इमरान ने बताया कि मृतक नईम की पत्नी बुशरा के उससे अवैध संबंध थे। वह शादी करना चाहते थे। बुशरा ने ही नईम को मारने के लिए कहा था जिसमें 27 जनवरी की रात्रि में नईम को फोन पर बुलाया और शराब पिलाने के बाद नईम की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त इमरान के घर से मृतक नईम का मोबाइल वह शर्ट जिसकी बाजू से मृतक का गला दबाया था और मृतक का पर्स बरामद कर लिया है और अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें