फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का गुस्सा फूटा तो टूटी पुलिस की नींद, जांच शुरू

Sat, 20 Jun 2020 02:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
  • दो दिन से अस्पताल में भर्ती था, शुक्रवार को हुई मौत,
  • बताया गया कि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हुआ
विज्ञापन
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के जागृति विहार में एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। एक युवती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर रही हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी लक्की (21) पुत्र अनिल का बुधवार को मनी के साथ विवाद हुआ था। परिजनों ने बताया कि मनी ने फोन कर लक्की को घर से बाहर बुलाया था। फिर अपने दोस्तों को बुलाकर लक्की को पिटवाया। आरोपियों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान लक्की की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। 

वहीं आक्रोशित परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो दिन से हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि किसी तरह पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पीड़ित परिवार से शिकायती पत्र लेकर दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 2020: आज रात से लग जाएगा सूतक काल, जानें, ग्रहण में क्या करें और क्या न करें

विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश जारी है। जल्द उनको गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।   

दो दिन तक खामोश रही पुलिस 
लक्की अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। इस दौरान पीड़ित परिवार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से गुहार लगाता रहा। लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। शुक्रवार को युवक की मौत के बाद मेडिकल पुलिस की नींद टूटी। पुलिस मेडिकल पहुंची तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी। इस कारण दो दिन खामोश बैठी रही। हालांकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया।

लक्की की पिटाई का वीडियो वायरल
लक्की की पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में लक्की पहले दो युवकों से काफी देर बात करता रहा। इसी दौरान तीसरा युवक उनके पास पहुंच जाता है। उनके बीच कहासुनी होती है। तभी एक युवक डंडा लेकर आता है और लक्की पर प्रहार कर देता है। इससे वह बेहोश होकर गिर जाता है। हालांकि दोनों आरोपी युवक घायल लक्की को एक मकान से पानी लाकर भी पिलाते दिख रहे हैं। पुलिस का दावा है कि वीडियो में दिख रहे युवक मनी और दीपू उर्फ पंकज हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें