फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों से दहला औरंगाबाद

Mon, 23 Nov 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद में दो परिवारों के बीच चल रहा जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घर लौट रहे एक व्यक्ति पर हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावरों ने उस पर बलकटी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक पूर्व प्रधान भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में बाबू पुत्र शराफत का उसके चाचा साजिद पुत्र वहीद से खेत में डोलबंदी को लेकर विवाद चल रहा है।

गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। रविवार दोपहर को बाबू गांव से घर के लिए आ रहा था। घर से कुछ दूर पर छोटी मस्जिद के पास चाचा साजिद ने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर बाबू पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से बाबू जमीन पर गिर गया उसके बाद हमलावरों ने बलकटी से एक के बाद एक हमला बोल दिया।

बाबू पर हमले की सूचना मिलते ही उसके भाई असलम, जाहिद, इस्लाम मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी गोलियां बरसा दीं, जिसमें तीनों घायल हो गए। बीचबचाव के लिए आए गांव के पूर्व प्रधान हाजी छिद्दा पुत्र इस्माईल गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में हमलावर पक्ष के भी दो लोग साजिद और नजाकत घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी तो भावनपुर, गंगानगर, इंचौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। भावनपुर एसओ मोहन सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट में धारदार हथियार चले है। अभी तक गोली चलने और लगने की जानकारी नहीं मिली है।

दो हमलावर पकड़े
एसओ भावनपुर के मुुताबिक घटना के बाद इलाज कराने जा रहे हमलावर पक्ष से साजिद और नजाकत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


गोली चलने से मची भगदड़
गांव में अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से वहां भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस पहुंचने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें