फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

Fri, 20 Nov 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में एक युवक ने दुस्साहस करते हुए कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ कर डाली। विरोध करने पर युवक उस समय तो वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद ही पांच-छह युवकों के साथ कोचिंग पर धावा बोल दिया। युवकों ने यहां जमकर तोड़फोड़ की और कोचिंग संचालिका व उसके पति को बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शिव शक्ति विहार गली नंबर-1 निवासी डॉ. स्मृति शर्मा जागृति विहार कीर्ति पैलेस में मंथन नाम से कोचिंग सेंटर चलाती हैं। जिसमें एसएससी, पुलिस और 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को कोचिंग दी जाती है। सेंटर पर जिठौली गांव निवासी विकास तोमर 11वीं की कोचिंग के संबंध में तीन दिन पहले आया था। बृहस्पतिवार को वह फिर से कोचिंग पहुंचा और वहां 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा।

स्मृति ने इसका विरोध किया तो वह अभद्रता पर उतर आया। स्मृति के पति धीरज सिंह ने विकास को डांट कर भगा दिया, लेकिन थोड़ी देर के बाद विकास जठौली गांव से पांच-छह लड़कों को लेकर दोबारा आया। उसने कोचिंग में तोड़फोड़ शुरू कर दी और जमकर हंगामा काटा। विकास और उसके साथियों ने धीरज और स्मृति को बुरी तरह पीटा। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने दो युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें