फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब की फैक्ट्री में काट डाले चोरी के पशु

Wed, 18 Nov 2015 02:06 AM IST
meerut crime news
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धनौटा से सोमवार रात चोरी हुए पशु हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में काट दिए गए। पशुओं को तलाशते पहुंचे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने फैैक्ट्री में छापा मारा।
विज्ञापन


लेकिन तब तक पशु काटे जा चुके थे। पशुओं के गले में बंधे रस्से भी यहां से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने चोरी कर पशु बेचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ नामजद तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव धनौटा में प्रेमपाल पुत्र जगतराम व विनोद पुत्र शौराज के अहाते गांव के बाहर की ओर बने हैं। सोमवार रात चोरों ने दोनों अहातों की दीवार तोड़कर वहां बंधे दो भैंसों को चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीण जब बुग्गियां जोड़ने पहुंचे तो भैंसें गायब मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने खुद ही भैंसें तलाशने शुरू कर दिए। कुछ ग्रामीण इस आशंका में हापुड़ रोड की कई मीट फैक्ट्रियों के बाहर पहुंचे कि शायद पशु चोर यहीं कटने के लिए उन्हें लेकर पहुंचेंगे। और हुआ भी यही।

मंगलवार दोपहर उन्हीं दोनों भैंसों से लदी एक महेंद्रा मैक्स हापुड़ रोड पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटैक्स फैक्ट्री में घुसी। आरोप है कि वहां मौजूद एक ग्रामीण ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी में सवार लोगों ने उसे गालीगलौज कर भगा दिया।

ग्रामीण ने तुरंत धनौटा गांव पहुंचकर बताया तो काफी संख्या में ग्रामीण और खरखौदा पुलिस भी मीट फैक्ट्री पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री में घुसी, लेकिन तब तक दोनों पशुओं को काटा जा चुका था।उनके अवशेष ही पड़े मिले, जिनके पास ही उनके रस्से भी पड़े थे। पशु मालिकों ने रस्सों ने दोनों की पहचान कर ली।

हुआ हंगामा, फुटेज से खोजे चोर
पशुओं के अवशेष मिलने पर जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर एसडीए रवीश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गेट में पशुओं के प्रवेश से लेकर कटान तक की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो सब कुछ साफ हो गया।

एसओ खरखौदा के मुताबिक पशु मालिकों ने पशु उतारते वक्त गांव पीपली खेडा निवासी फजरु और भूरे सहित कई लोगों को पहचान लिया। बाद में पीड़ित पक्षों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस फैक्ट्री में पहले भी चोरी के कई पशु कटते पकडे़ जा चुके हैं लेकिन आज तक भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

कोट
दरअसल ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की सूचना तथा तहरीर देने में देर कर दी। तहरीर भी मंगलवार सुबह दी। जब तक पुलिस अलफहीम फैक्ट्री पहुंची, तब तक दोनो पशु काटे जा चुके थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई होगी।
-पीयूष दीक्षित थानाध्यक्ष
----
फैक्ट्री में सप्लायर पशु सप्लाई करते हैं। कमीशन पर काम करने वाले किसी व्यक्ति ने चोरी के पशु यहां बेच दिए। हमने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। इस काम को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। -हाजी याकूब कुरैशी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें