फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल कारोबारी से बंटी गैंग ने लूटे थे 11 लाख

Thu, 29 Oct 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दाल कारोबारी सुशील बंसल को अगवा कर हुई 11 लाख की लूट का क्राइम ब्रांच ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ कैश बरामद किया है। इस वारदात को मेडिकल क्षेत्र के बंटी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन


टीपीनगर थानाक्षेत्र के गुलमोहर पार्क निवासी दाल कारोबारी सुशील बंसल को विगत 24 अक्तूबर की सुबह बदमाशों ने मलियाना पुलिस चौकी के पास से कार समेत अगवा कर लिया था। हाईवे पर ले जाकर बदमाशों ने कारोबारी को कार से धक्का दे दिया था और कार समेत फरार हो गए थे। बाद में कार परतापुर बाईपास पर लावारिस बरामद हुई थी। कार से कारोबारी के 11 लाख रुपये गायब थे। वारदात के विरोध में नवीन गल्ला मंडी दो दिन तक बंद रही थी।

बुधवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव ने मुखबिर की सूचना पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी बंटी ने बताया कि उसके गिरोह ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी भी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर व्यापारी से लूटा हुआ कैश भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कारोबारी के अलावा अन्य वारदातों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध
इस वारदात में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही हैै। आरोपी बंटी का डॉक्टर के पास आना-जाना था। बताया गया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर ने ही लूटे गए कैश में करीब तीन लाख रुपये आरोपी बंटी के मकान से बरामद कराए हैं। पुलिस डॉक्टर को बचाने की फिराक में है। इस वारदात का पुलिस बृहस्पतिवार को खुलासा करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें