फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से बदसलूकी पर बखेड़ा, फायरिंग

Thu, 25 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी डिग्री कॉलेज के पास स्थित विजय नगर में बुधवार रात एक छात्रा से बदसलूकी पर बखेड़ा हो गया। सीसीएसयू के छात्र नेता और उसके समर्थकों ने आरोपी युवक के घर पर हमला बोल दिया। इसमें उसकी बहन के सिर में पत्थर लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पथराव-फायरिंग के बाद आसपास के लोगों ने छात्र नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन को भी भीड़ ने दौड़ा लिया। बाद में भीड़ ने सिविल लाइन थाने में पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना के बाद सीओ सिविल लाइन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों क ो शांत कराया।
विज्ञापन


विजय नगर निवासी वेदप्रकाश यादव का दूध की डेयरी है। उसका बेटा सूरज यादव शास्त्रीनगर में प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। बुधवार रात करीब नौ बजे सूरज अपने घर के बाहर खड़ा था। इस बीच, एक छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि सूरज से रास्ते से हटने के लिये कहने पर उसने बदसलूकी की। इसके बाद छात्रा ने सीसीएसयू के छात्र नेता सचिन चौधरी को फोन पर घटना की जानकारी दी।

आरोप है कि सचिन अपनी स्कॉर्पियो से आधा दर्जन युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और सूरज के साथ मारपीट कर दी। सूरज ने शोर मचाया तो युवकों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़, पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। पथराव में सूरज की बहन के सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गई। इसके विरोध में आसपास के लोगों ने सचिन और उसके समर्थकों को घेर लिया। स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करते हुए सचिन और उसके साथियों को दौड़ा लिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस को भी दौड़ाया। किसी तरह बीचबचाव कर पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने भेजा।
विज्ञापन

उधर, सूरज अपनी घायल बहन और अन्य परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचा।

वहां परिजन पुलिस से शिकायत कर रहे थे। इस बीच, सचिन पक्ष के समर्थन में दर्जनों छात्र भी थाने पहुंच गए। सूरज के परिजनों ने शोर मचाते हुए कहा कि आरोपी थाने में घुस गए। पुलिस ने छात्रों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस दौरान एक दरोगा और मुंशी जान बचाने के लिये कमरे में जा घुसे। घटना के बाद सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार फोर्स लेकर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को थाने से बाहर खदेड़ दिया। देररात तक दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट और पथराव का आरेाप लगाकर थाने में हंगामा किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन एसके राणा का कहना है कि एक छात्रा से बदसलूकी का मामला है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पिता बोला- मेरे बेटे ने नहीं की बदसलूकी
सूरज के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने कोई बदसलूकी नहीं की। आरोप लगाया कि रास्ते में दो छात्राएं जा रही थीं, जिन्होंने सूरज को धमकाया और अन्य छात्रों को बुलाकर उनके घर पर पथराव और फायरिंग कराई। पथराव में उनकी बेटी के सिर में गंभीर चोट लगी है। हमला छात्रनेता सचिन और अन्य युवकों ने किया है।

सूरज ने की छेड़छाड़ और लूटपाट : सचिन
छात्र नेता सचिन का आरोप है कि आरजी के पास वह अपनी परिचित छात्रा से मिलने गया था। वहां पहले से मौजूद सूरज और उसके साथियों ने छात्रा से बदसलूकी की। साथ ही मुझ पर भी हमला बोला। मेरी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करते हुए गले की चेन, 25 हजार रुपये नकद लूट लिये और फायरिंग की। इसके बाद सूरज ने हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं को धमकाया भी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें