फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर चलाईं गोलियां

Thu, 22 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी देने से इंकार करने पर छतरी वाला पीर तिराहा पर एक दुकानदार पर गोलियां चला दी गईं। हालांकि दुकानदार हमले में बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उसे खिलाफ थाना देहली गेट पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी बॉबी पुत्र हाजी आफाक की पीर तिराहा पर दुकान है। आरोप है कि जली कोठी निवासी शुएब पुत्र हाजी शहजाद उससे दो लाख रुपये रंगदारी मांग रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले बॉबी और शुएब में नोकझोंक और विवाद हुआ था। बुधवार शाम करीब छह बजे बॉबी अपनी दुकान पर बैठा था।

तभी शुएब अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से बॉबी की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि शुएब ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से बॉबी पर हमला कर दिया। भरे चौराहे पर शोएब ने तीन गोलियां चलाईं। हालांकि गोलियां बॉबी के बजाए दुकान के शटर में जा लगी। फायरिंग होने से वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


शोएब फायरिंग कर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। उधर, सूचना पर देहली गेट और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सरेआम फायरिंग के विरोध में बाजार के व्यापारी सड़क पर आ गए। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया। एसओ देहली गेट ने बताया कि बॉबी की तहरीर पर शोएब के खिलाफ हत्या का प्रयास और रंगदारी मांगने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुएब घर से फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें