फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा गया नीली बत्ती लगाकर लूटने वाला गैंग

Wed, 10 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नीली बत्ती लगाकर ट्रक और कार लूटने वाले गैंग के पांच सदस्यों को क्राइम ब्रांच और सरधना पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग मेरठ समेत आसपास के जिलों में लूट की कई वारदात अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि विगत 5 फरवरी की रात सरधना क्षेत्र में नानू नहर के पुल पर डिजायर कार सवार बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था।

इस केस के सहारे क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजीव यादव और इंस्पेक्टर सरधना सुधीर कुमार ने मुखबिर की सूचना पर इकड़ी गांव के पास से पांच बदमाशों तसलीम, जहीर, खुशी मोहम्मद, सरवर निवासी खिवाई सरूरपुर और फारूक निवासी बढ़गांव सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार ये बदमाश सरधना, शामली, मुजफ्फरनगर और मोदीनगर में भी ट्रक और कार लूट को अंजाम दे चुके हैं।

गिरोह के सदस्य स्विफ्ट डिजायर कार पर नीली बत्ती लगाकर फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रक और अन्य वाहनों को रुकवाकर हथियारों के बल पर लूटपाट करते थे। घटना के खुलासे पर आईजी जोन ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

होटलों से करते थे रेकी
संजीव यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना तसलीम है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह रात में होटल और ढाबों पर रेकी कर लूट को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की भी मदद ली। लूटने के बाद ट्रक की नंबर प्लेट भी बदल दी जाती थी, जिससे पुलिस न पकड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें