फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी ही निकला लूट का मास्टरमाइंड

Fri, 15 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में चली मुठभेड़ के बाद गाजियाबाद पुलिस ने बदमाशों से शाम को पूछताछ की। जिसमें बदमाशों ने बताया कि पशु व्यापारियों से लूट में सटीक रैकी हुई है। इस वारदात का मास्टरमाइंड एक व्यापारी है, जिसको पुलिस ने देर रात दबिश देकर उठाया है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि पशुओं को याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में बेचते थे। व्यापारी मोटा पैसा लेकर जाते हैं, इसकी जानकारी उनके साथियों को भी होती है। मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने बताया कि लूट करने में पीड़ित व्यापारियों का एक साथी शामिल है। जिसने सटीक रैकी की है। इस जानकारी पर गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने देर रात लिसाड़ी गेट इलाके में दबिश देकर एक व्यापारी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

बागपत भागने का था प्लान
बदमाशों ने बताया कि वारदात के बाद उनका बागपत भागने का प्लान बना था। जिसके चलते उन्होंने यह मार्ग चुना था। वारदात होने पर पशु व्यापारियों ने बैंक से रिकॉर्ड निकलवाया। पुलिस का कहना है कि व्यापारियों ने बुधवार को पैसा बैंक से निकाला था। तभी से उनके साथियों ने रैकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें