फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर हमला

Wed, 30 Dec 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अमर सिंहपुर में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और एक युवक को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अमर सिंहपुर की एक छात्रा अपने भाई के साथ कस्बा परीक्षितगढ़ स्थित स्कूल से बस में सवार होकर घर लौट रही थी। जैसे ही छात्रा बस से गांव में उतरी तभी पड़ोसी गांव शिवपुरी निवासी दो युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के भाई के विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडों उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पड़ोसी गांव के युवकों द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले का पता चलते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख गाली गलौज करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं ग्रामीण पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने एक युवक को नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें