फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पुलिस से हाथापाई, हंगामा, लाठीचार्ज

Fri, 05 Feb 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस वेल्डर सिराजुद्दीन की बुधवार देर शाम हुई हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को बखेड़ा हो गया। हत्या के बीस घंटे बाद ही पोस्टमार्टम के कागज न पहुंचाने पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए। थाना परीक्षितगढ़ पहुंचकर पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन


नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने थाने के सामने ही जाम लगाकर हंगामा किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा लिया।

गांव कैली रामपुर निवासी सिराजुद्दीन उर्फ छोटू पुत्र खुर्शेद कस्बे में वेल्डिंग की दुकान करता था। बुधवार देर शाम दुकान से लौटते समय बाइक सवार युवकों ने उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव किठौर मार्ग पर गांव गांवड़ा के बाग के समीप मिला था।

सिराजुद्दीन के भाई मुश्ताक ने गांव राधना निवासी तौसीफ को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था।

बृहस्पतिवार दोहर दो बजे तक भी जब सिराजुद्दीन के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजन थाने में पूछताछ करने पहुंच गए। आरोप था कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के कागज अस्पताल में नहीं पहुुंचाए, इसलिए देरी हो रही थी। जिस पर ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन

 
आरोप है कि पुलिस द्वारा परिजनों के साथ अभद्रता करने पर गुस्साए लोगों ने थाने के सामने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। एसओ श्यामवीर सिंह कुछ सिपाहियों के साथ बल पूर्वक जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे तो ग्रामीणों से उनकी हाथापाई हो गई।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान बेदी और सपा नेता इंतजार अली ने ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के पेपर तैयार किए।

थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम के कागज सुबह ही तैयार कर सिपाही को भेज दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों ने थाने पर आकर हंगामा किया। उन्हें शांत करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें